राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का सदस्यता अभियान शुरू, जिले में एक दिन में 520 सदस्य बनाये गए: बृजेश श्रीवास्तव
उरई(जलौन): राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रमुख- बृजेश श्रीवास्तव ने बताया है कि, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में जनपद जालौन के साथ ही पूरे प्रदेश में एक साथ वृहद सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
प्रदेशीय मीडिया प्रमुख व मण्डल प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि, प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिनाँक 16 अगस्त 2023 को एक दिन में पूरे प्रदेश में एक साथ सदस्यता का लक्ष्य दिया गया था, जिसके क्रम में मण्डल झाँसी के तीनों जिलों जालौन, ललितपुर, झाँसी में सदस्यता अभियान पूरे उत्साह कर साथ शुरू किया गया।
शाम तक प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद जालौन में 500 लक्ष्य के सापेक्ष 520, जनपद झाँसी में 200 लक्ष्य के सापेक्ष 190 जनपद ललितपुर में 150 लक्ष्य के सापेक्ष 174 शिक्षक व शिक्षिकाओं की सदस्यता एक दिन में की गई।
जनपद जालौन में समस्त ब्लॉक, नगर व जिला पदाधिकारियों द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर बनाये गए प्रभारियों के सहयोग से एक दिन में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्यता की गई।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि, सत्र 2023-24 की सदस्यता का कार्य माह अगस्त के अंत तक पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने बताया कि, समस्त ब्लॉक इकाइयों व नगर इकाइयों को जिले स्तर से सदस्यता बहियों का वितरण कर दिया गया है व उनके माध्यम से न्याय पंचायत स्तर पर बनाये गए प्रभारियों को बहियां पहुंचाई गयी हैं।
जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद व जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा एक दिन में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्यता करने पर समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
*****

.jpg)

.jpg)
.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)