भारत की राष्ट्रपति 12 से 13 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी: राष्ट्रपति सचिवालय
नई दिल्ली (PIB): भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 12 से 13 फरवरी, 2023 तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।
राष्ट्रपति 12 फरवरी 2023 को लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगी। 12 फरवरी की शाम में माननीया राष्ट्रपति लोक भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 13 फरवरी, 2023 को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के 10वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। माननीया राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन के लिए जाएंगी और वाराणसी में गंगा आरती में शामिल होंगी।
*****


.jpg)
.jpg)



10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)