चीता यजनेश शेट्टी और दी रिसोर्ट द्वारा द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
चीता यजनेश शेट्टी ने 'दी रिसोर्ट' की सभी महिला कर्मचारियों को मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा के तरीके सिखाया
मुंबई: संजय शर्मा राज, P.R.O. ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, 'चीता जीत कुने डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन' और 'दी रिसोर्ट' द्वारा तीन दिवसीय 'महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा कार्यक्रम' का आयोजन 1 से 3 नवंबर 2022 को दी रिसोर्ट,मढ़-मार्वे, मालाड(वेस्ट), मुंबई में आयोजित किया गया था, जो कि सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसके तहत फेडरेशन के अध्यक्ष चीता यजनेश शेट्टी ने रिसोर्ट के सभी महिला कर्मचारियों को मार्शल आर्ट,आत्मरक्षा व शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण दिया और कुछ खास तरीकों को सिखाया। उसके बाद तीसरे दिन सभी को सर्टिफिकेट दिया गया।
इस अवसर पर चीता यजनेश शेट्टी ने कहा,"यह बहुत ही सहराहनीय कदम है,आत्मरक्षा तकनीकों के साथ महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना। सभी होटल से जुड़े व्यवसायियों को ऐसे आयोजन करने चाहिए,जिससे सभी महिला कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और वे किसी भी अप्रिय स्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहे और उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का मौका भी मिले।"
.jpg)
65.jpg)





10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)