 
                      
                    
                    
                    
                    
                    पश्चिम बंगाल से राज्य सभा का उप-चुनाव: निर्वाचन आयोग
नयी दिल्ली (PIB): निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल से राज्य सभा के आकस्मिक रिक्ति और उसके उप-चुनाव की तिथियां घोषित की।
राज्य सभा में पश्चिम बंगाल से आकस्मिक रिक्ति इस प्रकार हैः-
| राज्य | सदस्य का नाम | कारण | रिक्ति की तिथि | कार्यकाल (तक) | 
| पश्चिम बंगाल | श्री दिनेश त्रिवेदी | इस्तीफा | 12.02.2021 | 02.04.2026 | 
2. उपरोक्त रिक्ति को निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार भरने के लिए आयोग ने पश्चिम बंगाल से राज्य सभा का उप-चुनाव कराने का निर्णय लिया हैः -
| क्रम संख्या | कार्यक्रम | तिथियां | 
| अधिसूचना जारी | 22 जुलाई, 2021 (गुरुवार) | |
| नामांकन की अंतिम तिथि | 29 जुलाई, 2021 (गुरुवार) | |
| नामांकन पत्रों की जांच | 30 जुलाई, 2021 (शुक्रवार) | |
| उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि | 02 अगस्त, 2021 (सोमवार) | |
| मतदान की तिथि | 09 अगस्त, 2021 (सोमवार) | |
| मतदान का समय | 09:00 पूर्वाह्न- 04:00 अपराह्न | |
| मतगणना | 09 अगस्त, 2021 (सोमवार) 05:00 अपराह्न | |
| तिथि जिसके पहले चुनाव संपन्न होगा | 10 अगस्त, 2021 (मंगलवार) | 
3. चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी व्यक्तियों द्वारा अनुपालन किए जाने वाले व्यापक दिशा-निर्देशः–
- 
- प्रत्येक व्यक्ति चुनाव संबंधी गतिविधि के दौरान फेस मास्क पहनेंगे।
- चुनाव के उद्देश्य से इस्तेमाल किए जाने वाले हॉल/कमरा/ परिसर के प्रवेश द्वार परः
 
- 
- 
- सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
 - निर्दिष्ट स्थानों पर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।
 
 
- 
- 
- राज्य सरकार तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के वर्तमान कोविड-19 दिशा-निर्देशों के अनुसार सामाजिक दूरी बनाई रखी जाएगी।
 
4. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को उप-चुनाव कराने के लिए प्रबंध करते समय कोविड-19 के नियंत्रण संबंधी उपायों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने का निर्देश दिया जा रहा है।
 
                .jpg)
.jpg)
1.jpg)
.jpg)
2.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)
