
अब तो शंकराचार्य , संत और महंत भी कह रहे हैं - ट्रस्ट वाले 'चंदा चोर' हैं: राज्य सभा सांसद संजय सिंह
चम्पत राय गैरजिम्मेदार, मोदी उन्हें ट्रस्ट से तुरंत हटाएँ; स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
पाँच दिन हो गये न “चंदा चोरों” की जाँच हुई, न ही ट्रस्ट ने मेरे ऊपर मानहानि का मुक़दमा किया। अगर मेरे आरोप ग़लत हैं, तो ट्रस्ट अब तक ख़ामोश क्यों है: सांसद संजय सिंह
राजयसभा सांसद संजय सिंह के बाद शंकराचार्य , संत और महंत ने भी अयोध्या में बने ट्रस्ट के घोटाले की जांच की मांग तेज की
लखनऊ: राजयसभा सांसद संजय सिंह द्वारा राम मंदिर हेतु बने ट्रस्ट के घोटाले और चंदा चोरी के आरोप के बाद हलचल बहुत तेज हो गयी है और शंकराचार्य, संत और महंत ने भी अयोध्या में बने ट्रस्ट के घोटाले की जांच की मांग तेज कर दी है।
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने पूछा है कि, चम्पत राय कौन जानता था। चम्पत राय गैरजिम्मेदार है। उन्होंने प्रधानमन्त्री- मोदी से कहा है कि, मोदी उन्हें ट्रस्ट से तुरंत हटाएँ। ऐसे लोगों को क्यों बना दिया जो भ्रष्टाचारी थे।
चंदे से विवादित जमीन खरीदने का आरोप निर्वाणी अनी अखाड़े के महंत धर्मदास ने भी लगाया।
राजयसभा सांसद- संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि, अब तो शंकराचार्य , संत और महंत भी कह रहे हैं कि, ट्रस्ट वाले "चंदा चोर" है। भाजपा नेताओं और ट्रस्ट के लोगों का चेहरा काला हो चुका है।
राजयसभा सांसद- संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि, पाँच दिन हो गये न “चंदा चोरों” की जाँच हुई, न ही ट्रस्ट ने मेरे ऊपर मानहानि का मुक़दमा किया। अगर मेरे आरोप ग़लत हैं, तो ट्रस्ट अब तक ख़ामोश क्यों है?
योगी जी मानहानि के मुक़दमे के लिये फ़ास्टट्रैक कोर्ट का गठन कीजिये जिससे मैं “चंदा चोरों” को बेनक़ाब कर सकूँ।
ज्ञातव्य हो कि, राजयसभा सांसद संजय सिंह राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप लगाने के बाद ट्वीट कर पूछ चुके हैं कि, चंदा चोरी का माल कहाँ गया?
उन्होंने कहा कि, देखिये 7 जून को मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भतीजे दीपनारायण ने 1 करोड़ 90 लाख में एक ज़मीन ख़रीदी, इसमें गवाह है ट्रस्ट को 18.5 करोड़ में ज़मीन बेचने वाला मेयर का रिश्तेदार रवि मोहन तिवारी।
समझ में आया माल कहाँ गया?
राजयसभा सांसद संजय सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से पूछ चुके हैं कि, दीपनारायण के आय का श्रोत क्या है?
अब तो शंकराचार्य , संत और महंत भी कह रहे है ट्रस्ट वाले "चंदा चोर" है। भाजपा नेताओं और ट्रस्ट के लोगों का चेहरा काला हो चुका है। pic.twitter.com/Wo2NbN9o2F
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 18, 2021
पाँच दिन हो गये न “चंदा चोरों” की जाँच हुई न ही ट्रस्ट ने मेरे ऊपर मानहानि का मुक़दमा किया अगर मेरे आरोप ग़लत हैं तो ट्रस्ट अब तक ख़ामोश क्यों है?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 18, 2021
योगी जी मानहानि के मुक़दमे के लिये फ़ास्टट्रैक कोर्ट का गठन कीजिये जिससे मैं “चंदा चोरों” को बेनक़ाब कर सकूँ। pic.twitter.com/jAO00m210J
चंदा चोरी का माल कहाँ गया?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 17, 2021
देखिये 7 जून को मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भतीजे दीपनारायण ने 1 करोड़ 90 लाख में एक ज़मीन ख़रीदी, इसमें गवाह है ट्रस्ट को 18.5 करोड़ में ज़मीन बेचने वाला मेयर का रिश्तेदार रवि मोहन तिवारी।
समझ में आया माल कहाँ गया?
दीपनारायण के आय का श्रोत क्या है? pic.twitter.com/kOwKl9OA6k
(साभार- ट्विटर)
swatantrabharatnews.com