VIDEO - बड़ी खबर: 'नरेंद्र मोदी' आज तक का सबसे बड़ा झूठा, धोखेबाज तथा किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, गरीबों व मध्यम वर्गीय जनता की पीठ और पेट में छुरा घोंपने वाला प्रधानमंत्री!
> 15 अगस्त तक कुशीनगर में लक्ष्मीगंज व अन्य बंद चीनी मिलें नहीं चलीं तो आंदोलन तेज: एस. एन. श्रीवास्तव, [प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.)/ लोसपा] & रामचन्द्र सिंह, [राष्ट्रीय अध्यक्ष/ वेटरनस एसोसिएशन (किसान मोर्चा) व जिला अध्यक्ष/ भारतीय किसान यूनियन (अ), कुशीनगर]
> 07 वर्षों में भी इतना बड़ा व ताकतवर प्रधानमंत्री- 'नरेंद्र मोदी' (वादा करके भी) कुशीनगर में बंद एक चीनी मिल भी नहीं चला सका: एस. एन. श्रीवास्तव, [प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.)/ लोसपा]
> प्रधानमंत्री- मोदी ने कुशीनगर के किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, गरीबों व मध्यम वर्गीय जनता को किया तबाह: एस. एन. श्रीवास्तव, [प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.)/ लोसपा]
> प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव जितने और प्रधानमंत्री बनने के लिए झूठ बोला और 100 दिनों में मिल चलाने का झूठा वादा किया: आर. पी. एन सिंह, [पूर्व सांसद & कांग्रेस नेता]
> राजनीती में झूठे वादों की कोई जगह नहीं: आर. पी. एन सिंह, [पूर्व सांसद & कांग्रेस नेता]
> 07 साल में ही नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी में मोदी ऐसा झूठा प्रधानमंत्री नहीं देखा: रामचंद्र सिंह, [राष्ट्रीय अध्यक्ष- वेटरनस एसोसिएशन (किसान मोर्चा) व जिलाध्यक्ष- कुशीनगर, भारतीय किसान यूनियन (अ)]
लखनऊ (उत्तर प्रदेश): सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव (एस. एन. श्रीवास्तव), [लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष] ने कहा कि, वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की गरीब जनता, किसानों व मजदूरों को आज के प्रधानमंत्री - नरेंद्र मोदी ने झूठा वादा ही नहीं किया बल्कि धोखा दिया तथा किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, गरीबों व मध्यम वर्गीय जनता की पीठ और पेट में छुरा घोंपने का कार्य किया है, जिससे गरीबों - मजदूरों और किसानों का परिवार भूखमरी और तबाही के कगार पर पहुँच चुका है तथा कुशीनगर जिले के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
एस. एन. श्रीवास्तव ने कहा कि, "वास्तविकता यह है कि वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की जनता से नरेंद्र मोदी ने एक बहुत बड़ा झूठा वादा करके चुनाव जीता था कि, अगर बीजेपी की सरकार आती है तो 100 दिन में चीनी मिल चलने लगेगी। आज 07साल बीतने और चीनी मिल चलाने के लिए लगातार हो रहे अनिश्चितकालीन धरने - प्रदर्शन व प्रशासन द्वारा चीनी मिल चलाने के आश्वाशन के बाद भी चीनी मिल नहीं चल सकी है। जिन किसानों ने मोदी के झूठे वादे व जुमले पर भरोसा करते हुए फिर से गन्ने की खेती शुरू कर दी थी, वो अब हल्दी और केले की खेती की तरफ़ जा रहे हैं। मोदी सरकार के सात सालों में कुशीनगर में विकास के नाम पर सिर्फ़ झूठी बयानबाज़ी हुई है, और कुशीनगर की जनता इस सरकार से काफ़ी आक्रोशित दिख रही है"।
स्वतंत्र भारत न्यूज़ की टीम ने कुशीनगर के किसानों से बात की, जिससे पता चला कि, मोदी सरकार द्वारा 100 दिन में चीनी मिल चलाना या किसानों की आय दोगुनी करना जैसे झूठे वादों से किसान अत्यधिक ग़ुस्से में हैं। किसानों ने बताया कि, कुशीनगर में 50 प्रतिशत किसान अभी भी गन्ने की खेती में लगे हैं, जिसकी वजह से उनकी आर्थिक हालत बद से बदतर होती जा रही है और वे भूखमरी और तबाही के कगार पर पहुँच चुके हैं।
किसानों का कहना है, "इस बार हम एकजुट हो कर झूठे और धोखेबाज भाजपा पार्टी / प्रधानमंत्री- मोदी, कांग्रेस आदि चुनावी बांड से चलने वाली पूंजीपतियों की पार्टियों का बहिस्कार करेंगे और उन प्रतिनिधियों को चुनेंगे जो इस क्षेत्र की बंद चीनी मीलों को चलवाकर क्षेत्र को समृद्धिशाली बनाएगा।
Video-1:
Modi Ji के वादे के बाद क्यों नहीं चालु हुआ Lakshmiganj चीनी मिल||Desh ki sachai देश की सच्चाई
****
रामचन्द्र सिंह, [वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष (कुशीनगर)] ने कड़े शब्दों में कहा है कि, किसानों के हड्डी के ऊपर कबड्डी खेलने वालों सम्भल जाओ जब अन्नदाता की आह लगेगी तो तुम्हारा घर जलने से अछूता नही रहेगा।
रामचन्द्र सिंह, [वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान मोर्चा)- और भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष (कुशीनगर)] ने कहा कि,07 साल में ही नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी में मोदी ऐसा झूठा प्रधानमंत्री नहीं देखा।
रामचन्द्र सिंह, [वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान मोर्चा)- और भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष (कुशीनगर)] ने गाजीपुर बार्डर दिल्ली से स्वतंत्र भारत न्यूज़ के संवाददाता को बताया कि, कई किसान और मजदूर संगठनों तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष - एस. एन. श्रीवास्तव और अन्य दलों के नेताओं के साथ संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि, 15 अगस्त तक प्रधानमन्त्री - मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री - योगी जी कुशीनगर की सभी बंद चीनी मिलों (लक्ष्मीगंज व अन्य चार) को नहीं चलाते हैं तो इस बार एक बड़ा और निर्णायक आंदोलन होगा जिसमें देश के किसानों, मजदूरों और आम मतदाताओं के साथ - साथ देश का जवान भी होगा क्योंकि, प्रधानमन्त्री मोदी ने कुशीनगर में वर्ष 2014 में 100 दिनों में चीनी मिल चलाने का वादा किया था तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गोरखपुर क्षेत्र की पिपराइच और मुंडेरवा चीनी मिल को चलाए जाने की घोषणा के बाद कुशीनगर जिले में काफी दिनों से बंद पड़ी सरकार की लक्ष्मीगंज चीनी मिल को चलवाने का आश्वासन दिया था तथा भारतीय किसान यूनियन ने मिल चलवाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया था जिसे 109 दिन बाद प्रशासन द्वारा आश्वाशन देकर समाप्त कराया गया था . परन्तु आज तक कुशीनगर की बंद चीनी मिलों को नहीं चलवाकर कुशीनगर के किसानों मजदूरों बेरोजगारों व आम मतदाताओं को बर्बादी के अगर पर लाकर खड़ा कर दिया गया है।
Video-2:
रामचन्द्र सिंह, [वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान मोर्चा)- और भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष (कुशीनगर)] की अध्यक्षता में लक्ष्मी गंज चीनी मिल चलवाने हेतु अनिश्चित कालीन धरना
****
आर पी एन सिंह, [पूर्व सांसद & कांग्रेस नेता] भी कह चुके हैं कि, "प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव जितने और प्रधानमंत्री बनने के लिए झूठ बोला और 100 दिनों में मिल चलाने का झूठा वादा किया"।
VIDEO-3:
'प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव जितने और प्रधानमंत्री बनने के लिए झूठ बोला और 100 दिनों में मिल चलाने का झूठा वादा किया'
****
(फोटो/ वीडियो साभार- Youtube/ मल्टी मीडिया)
swatantrabharatnews.com