वहाब रियाज ने लाल गेंद के क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया
कराची: बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के बायें हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने गुरुवार को घोषणा की कि वह खेल के लंबे प्रारूप से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले रहे हैं और फिलहाल सिर्फ एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट पर ध्यान लगाएंगे।
वहाब ने कहा कि वह शनिवार से आमूलचूल बदलाव के साथ शुरू हो रही कायदे आजम ट्राफी प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।
वहाब ने कहा, "लाल गेंद के क्रिकेट में पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन की समीक्षा के बाद और आगामी सीमित ओवरों के क्रिकेट को देखते हुए मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है।"
उन्होंने कहा, "इस दौरान मैं 50 ओवर और 20 ओवर के क्रिकेट पर ध्यान लगाऊंगा और खेल के लंबे प्रारूप के लिए अपनी फिटनेस का आकलन करता रहूंगा। जब मुझे लगेगा कि मैं वापसी कर सकता हूं और साथ ही लाल गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं तो मैं खुद को उपलब्ध रखूंगा।"
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)