विंबलडनः वर्ल्ड नंबर वन ऐश्ले बार्टी को 55वें नंबर की ऐलिसन रिस्क ने किया बाहर
बीबीसी न्यूज द्वारा प्रसारित खबरों में बताया गया है कि, टेनिस जगत की प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में महिलाओं के वर्ग में एक बड़े उलटफेर में दुनिया की पहले नंबर की खिलाड़ी ऐश्ले बार्टी को 55वीं रैंक की एक खिलाड़ी ने मात देकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया है।
बीबीसी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की बार्टी को अमरीका की ऐलिसन रिस्क ने हराया और अब वो पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता का क्वार्टर फ़ाइनल मैच खेलेंगी।
पिछले ही महीने फ्रेंच ओपन जीतने वाली ऐश्ले बार्टी ने विंबलडन में धमाकेदार शुरूआत की और इस मैच से पहले टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गँवाया था।
चौथे दौर के मैच में भी वो एक सेट से आगे थीं मगर इसके बाद रिस्क ने लगातार दो सेट जीत मैच 3-6, 6-2, 6-3 से अपने नाम किया।
मैच के बाद बार्टी ने कहा, मैं उतना बुरा नहीं खेली। मगर जब बड़े मौक़े आए तो आज ऐलिसन बेहतर खेलीं। हार पचाना मुश्किल है मगर मैं एक बेहतर खिलाड़ी से हारी हूँँ।
(साभार- बीबीसी न्यूज)
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)