‘दुनिया में घट रही हरेक घटना के लिये, ‘अपना न्यूज़ आयेगा’ के पास खुद का एक मजेदार स्पिन है’, यह कहना है सोनी सब के ‘अपना न्यूज़ आयेगा’ के अभिलाष थपलियाल का
विविधताओं से भरपूर और खूबसूरत अभिनेता अभिलाष थपलियाल सोनी सब के शॉर्ट फॉर्मेट कॉमेडी शो, ‘अपना न्यूज़ आयेगा’ में अपने मजेदार और अनूठे किरदार खलबली राशिद खान से देश को खूब हंसा रहे हैं।
इस शो में छवि पाण्डे उर्फ चुलबुली पाण्डे के साथ वह भी एक एंकर की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि जब उनसे ‘अपना न्यूज़ आयेगा’ के लिये बात की गयी थी तो वह उत्साहित हो गये थे। इस अनूठे शो को करने की वजह पूछने पर अभिलाष कहते हैं, ‘’टेलीविजन पर ‘अपना न्यूज़ आयेगा’ जैसा कॉन्सेप्ट कभी नहीं दिखाया गया है। यह शो वाकई बेहद अलग है और इसमें इस तरह का व्यंग्य है कि यह सही मायने में इस स्केच कॉमेडी को खास बनाता है। हम सबसे प्रासंगिक विषयों के बारे में बात करते हैं और अपनी तरफ से इसमें ह्यूमर का तड़का लगाते हैं।‘’
इस शो में खलबली राशिद खान की भूमिका निभा रहे अभिलाष का कहना है कि इन दो एंकर्स के ही किरदार ऐसे हैं जोकि हर एपिसोड में मौजूद रहते हैं और उनकी अपनी एक अलग कहानी है। वह कहते हैं, ‘’एंकर्स चुलबुली पाण्डे और खलबली राशिद खान की अपनी एक केमेस्ट्री है। मेरा किरदार चुलबुली पर पूरी तरह फिदा है। वह हर खबर को एक्सक्लूसिव और हंगामेदार बनाकर हमेशा ही उसका ध्यान अपनी तरफ खींचने के तरीके ढूंढता रहता है। किरदारों को सही रूप में विस्तार से तैयार किया गया है ताकि वह अपने दम पर खड़े हो सकें और हर एपिसोड में कहानी को एक साथ मिलकर बुन सकें।‘’ सोनी सब के साथ अपनी साझीदारी के बारे में अभिलाष कहते हैं कि ‘अपना न्यूज़ आयेगा’ जैसे शो सोनी सब जैसे चैनल के लिये परफेक्ट मैच हैं, क्योंकि यह चैनल अपनी हल्की-फुलकी कॉमेडी के लिये जाना जाता है। इन दिनों कॉमेडी को जिस अंदाज में पेश किया जा रहा है, उसके बारे में अभिलाष कहते हैं, ‘’अपना न्यूज़ आयेगा’ भले ही एक कॉमेडी शो है लेकिन यह जानकारी से भी भरा हुआ है। इसमें द्विअर्थी कॉमेडी नहीं दिखायी गयी है। यह संक्षिप्त तथा प्रासंगिक है और यह एक ऐसा शो है जिसका आनंद परिवार के साथ मिलकर लिया जा सकता है। ये सारी चीजें शो को सचमुच विविधतापूर्ण बनाती हैं।‘’
हाल ही में लॉन्च हुए इस कॉमेडी शो में इस इंडस्ट्री के कुछ बेहद अच्छे कलाकारों को लिया गया है। अभिलाष बड़े ही उत्साह के साथ कहते हैं, जहां तक तालमेल की बात है तो सबके बीच काफी अच्छा तालमेल है। ‘’मुझे पता है कि इस शो में ज्यादातर कलाकारों को हमेशा ही सेट पर कुछ नया अनुभव करने का मौका मिलता है। जहां मैं एक्ट करने वाले कलाकारों को किसी एक खास हस्ती की वेशभूषा में देखता हूं और फिर हम ‘कलाकारों को पहचाने का गेम’ खेलने लगते हैं। सारे कलाकारों की सबसे खास बात यह है कि वह काबिल होने के साथ-साथ काफी प्रोफेशनल भी हैं। मुझे बाकी कलाकारों के साथ बहुत वक्त बिताने का मौका नहीं मिला लेकिन छवि के साथ मैं काफी समय बिता रहा हूं और शूटिंग के दौरान उनके साथ वक्त बिताने में वाकई बहुत मजा आ रहा है।‘’ वह एक वाकया याद करते हुए कहते हैं कि जब छवि ने अभिलाष की शुरूआती लाइनें बोलना शुरू कर दिया था। इस तरह की गड़बडि़यों से सेट का माहौल सचमुच बहुत ही अच्छा बना रहता है।
वह आगे कहते हैं, ‘’इस तरह की गड़बडि़यां यह बताती हैं कि छवि अपने को-स्टार की लाइनों को लेकर भी कितनी सतर्क हैं। शूटिंग के दौरान हमारा तालमेल काफी अच्छा होता है। उन्होंने और उनके किरदार, चुलबुली पाण्डे ने इस शो को बिलकुल भोजपुरी रंग में रंग दिया है।‘’
सोनी सब पर ‘ऑफिस ऑफिस’ के फैन रहे अभिलाष के पास इस शो के लिये एक बड़ा ही अनूठा सा टैगलाइन था- ‘3 मिनट में दिखाते हैं खबर और खोद देते हैं अच्छे अच्छों की कब्र।‘
देखिये अभिलाष उर्फ खलबली राशिद खान को ह्यूमर के साथ खबरों में ‘सनसनी’ लाते हुए, ‘अपना न्यूज़ आयेगा’ में, हर शनिवार और रविवार, केवल सोनी सब पर।
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)