डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा ने प्रारम्भ किया सदस्यता अभियान
सभी भाजपा से जुड़ने के लिए बेताब है: शिव प्रताप शुक्ला
गोरखपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री- राज्यसभा सदस्य श्री शिवप्रताप शुक्ल और भाण्जण्पाण्के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी विधायक- श्री पंकज सिंह ने भाजपा के पृतपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी की जयंती के अवसर पर सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया।
दिग्विजय नाथ स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के सभागार में जिला और महानगर ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ डॉक्टर मुखर्जी के चित्र पर पुष्पंजलि व दीप प्रज्जवलित कर के मुख्य अतिथि शिव प्रताप शुक्ल व पंकज सिंह ने नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवालए छात्र संघ अध्यक्ष अभय सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि "शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को दो करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था। कार्यकर्ताओं ने आठ करोड़ सदस्य बनाने का संकल्प ले लिया है। जिस तरह नए सदस्य भाजपा से जुड़ने के लिए बेताब हैं। उससे साफ है कि 2024 का लोकसभा चुनाव भी हमी जितेगें।"
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में विपक्षियों ने अनेकों हथकंडे अपनाए लेकिन जनता ने सिद्ध कर दिया कि राष्ट्रवाद को कोई चुनौती नहीं दे सकता। इसका प्रमाण यह है कि आज बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से अधिक भाजपा का झंडा फहर रहा है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी विधायक श्री पंकज सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में भाजपा इतने सदस्य बनाएगी कि विश्व की कोई भी राजनीतिक पार्टी उसका मुकाबला नहीं कर पाएगी। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है और रहेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में 163000 बूथों में से 132000 बूथों पर जीत हासिल हुई है। सभी वर्गों, जाति और धर्मों के लोगों के वोट भाण्जण्पाण् को मिले हैं। उत्तर प्रदेश में 2014 के मुकाबले 2019 में 9% ज्यादा वोट मिले।
कार्यक्रम का सफल संचालन महानगर सदस्यता प्रमुख अच्युतानंद शाही और आभार ज्ञापन भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन अग्रवालए विधायकगण सर्वश्री शीतल पांडेयए महेंद्र पाल सिंहए संत प्रसादए देवेंद्र प्रताप सिंहए छात्र संघ अध्यक्ष अभय सिंहए राजेश त्रिपाठीएअवनीश मिश्रए रामजीवान मौर्यएमहापौर सीताराम जायसवालए सत्येंद्र सिन्हाए निरंकार त्रिपाठी सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थिति रहे।
सदस्यता कार्यक्रम को सफल बनाने में डीवीएनडीसी के छात्रसंघ अध्यक्ष पूरी तन्मयता से अपने लाव लश्कर के साथ से संलग्न रहे।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने डीवीएनडीसी के छात्र संघ अध्यक्ष अभय सिंह के साथ महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जायजा भी लिया और उनकी प्रशंसा की।
(नवनीत मिश्र)
swatanttrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)