नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद भवन में लगी आग
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके कनॉट प्लेस में स्थित नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद भवन की दूसरी मंजिल पर शनिवार को आग लग गयी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को आग के बारे में सूचना शाम छह बजकर 36 मिनट पर मिली और पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया । उन्होंने बताया कि शाम सवा सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।
एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "यह आग जन शिकायत निगरानी प्रणाली तथा निगम आवास निदेशक के कमरों के बीच में स्थित एक रसोईघर में लगी।"
अधिकारी ने बताया कि आग पर फौरन काबू पा लिया गया तथा किसी रिकार्ड को कोई क्षति नहीं पहुंची है।
(साभार: भाषा)
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)