चांद के दीदार के साथ पवित्र रमजान शुरू....
"लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी और रेेेेल सेवक संघ ने पवित्र रमजान के शुुुभअवसर पर देेशवासियों को दी शुभकामनायें और मुबारकबाद"
लखनऊ: सात मई को चांद के दीदार के साथ मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान शुरू हो गया है। सोमवार को चांद दिखाई दे गया है।आज पहला रोजा रखा है। रमजान की तैयारियां घरों में चल रही हैं। बाजार में लोग रोजा इफ्तार और सहरी के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
रमजान में रोजेदार दिन में रोजा रखते हैं और रात में तरावीह नमाज पढ़ते हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी पहला रोजा करीब 15 घंटा 5 मिनट है और अंतिम रोजा 16 घंटा 22 मिनट का होगा। पहले रोजे में सुबह 4:16 बजे सहरी की और शाम 7:11 बजे इफ्तार किया जाएगा। आखिरी रोजे में सुबह 3:55 बजे सहरी और शाम 7:27 बजे इफ्तार होगा।
सहरी में तीस दिन के अंदर करीब 21 बार व इफ्तार में 18 बार परिवर्तन होता है। रमजान में करीब 39 बार समय परिवर्तन होगा। रमजान में पहला रोजा सबसे छोटा होगा। इसके बाद रोजे के वक्त में एक दो मिनट की बढ़ोत्तरी होती रहेगी। वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी आखिरी असरे के तीन रोजा सबसे बड़ा 16 घंटा 23 मिनट का होगा।
इस महीने में भगवान की दी हर नेमत के लिए अल्लाह का शुक्र अदा किया जाता है। महीने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल फितर मनाया जाता है। इस महीने दान पुण्य के कार्यों करने को प्रधानता दी जाती है। इसलिए इस महीने को नेकियों और इबादतों का महीना कहा जाता है।
पवित्र रमजान के प्रारम्भ होने के इस अवसर पर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक- रघु ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव- राघवेन्द्र सिंह, व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा रेल सेवक संघ के महामंत्री- सच्चिदानन्द श्रीवास्तव ने देशवासियों, प्रदेेशवासियों व रेल परिवार के सभी भाई-बहनों को शुभकामनायें और मुुबारकबाद दिया।
(नवनीत मिश्र)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)