प्रचंड गर्मी से हुआ जनजीवन अस्त-व्यस्त: नवनीत मिश्र
संत कबीर नगर: विगत एक पखवाड़े से पड़ रही प्रचंड गर्मी एवं गर्म हवा के झोकों से आम जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होकर रह गया है।
सुबह आठ बजे के बाद ही सूर्यदेव आग उगलने लग रहे है, जिसके कारण सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल होने लगा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्रों को हो रही है। छात्र पसीने से तर-बतर दिखे। सर पर छाता, तौलिया व गमछा लगाकर बच्चों से लेकर बूढों तक की मजबूरी बन गयी है। इधर गर्मी से बुरा हाल तो हो ही रहा है। पैदल चलने वाले लोगों के प्यास से हलक सुख जा रहा है । लोग प्यास बुझाने के लिए जलस्रोतो एवं शीतल पेय की दुकानों की ओर रुख करते दिख रहे है। गर्मी के कारण अधिकांश लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे। भीषण गर्मी के कारण कूलर, पंखा, फ्रिज सभी बेअसर हो गये हैं।
(नवनीत मिश्र)
swatantrabharatnews.com




70.jpg)


10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)