पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची है: राजबब्बर
संत कबीर नगर: पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने केवल झूठ बोला है। यह झूठों की सरकार है। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर का। वे धनघटा विधानसभा क्षेत्र के महुली कस्बे में पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष मेंं प्रचार करने आये थे।
भाजपा पर हमला करते हुए राज बब्बर ने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह सोच का चुनाव है, विचारधारा का चुनाव है।
उन्होंने कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि, कांग्रेस का प्रत्याशी कभी भाजपा के साथ नहीं जाएगा। यह देश एक घर है, जिसमें कई कमरे हैं। भाजपा सबको बांट रही है। इनको जवाब देना जरूरी है। आप कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस को विजयी बनाइए। कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों के लिए अलग से बजट का प्राविधान किया जायेगा।
जनसभा में पहुँची अपार जनसमूह को देख गदगद कांग्रेसी नेताओं ने हाथ हिला कर अभिवादन किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेसी नेता- प्रवीण पाण्डेय, के डी यादव, जिलाध्यक्ष- परवेज़ खान साहित अनेक लोग उपस्थिति थे।
(नवनीत मिश्र, स्वतंत्र पत्रकार)
swatantrabharatnews.com
.jpg)


.jpg)



10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)