सिक्किम में भाजपा से अलग हुई एसकेएम
गंगटोक: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया और सिक्किम की सभी विधानसभा सीटों और लोकसभा की एकमात्र सीट पर मैदान में उतरने का निर्णय लिया।
एसकेएम के प्रवक्ता सोनम भूटिया ने बताया, "एसकेएम सिक्किम में सभी 32 विधानसभा सीटों और एकमात्र लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी।"
उन्होंने बताया कि दक्षिण सिक्किम के जोरेथांग में पार्टी की संबंधित समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता एसकेएम के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने की।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)