शिक्षित महिला-उन्नत राष्ट्र स्लोगन के साथ खुला पहला नवरत्न महिला प्रौढ़शिक्षा केंद्र
"नवरत्न फाउंडेशन्स अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा, महिलाओं के जीवन से अशिक्षा का अंधियारा मिटाने के उद्देश्य से एक माह के भीतर खोलेंगे लगभग 5 शिक्षण केंद्र। नवरत्न परिवार का लक्ष्य है कि एक भी महिला शिक्षा से मरहूम न रहे।"_✍अनिल कुमार श्रीवास्तव
नोएडा: प्रतिभा विकास समर्पित सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स ने शिक्षित महिला, उन्नत राष्ट्र स्लोगन के साथ पहला निःशुल्क महिला प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र स्थापित कर नोएडा सेक्टर 8 स्लम क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है।इस केंद्र का उद्घाटन इनरव्हील क्लब नोएडा की अध्यक्ष मंजू सूद के करकमलों से फीता काट कर किया गया।
इस अवसर पर सुश्री मंजू सूद ने केंद्र के शुरू होने पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा की यदि महिला शिक्षित हो जाए तो समाज एवम राष्ट्र का उन्नत होना संभव हो जाता है। एक महिला के पढने से यह शिक्षा की कड़ी फिर आगे बढती चली जाती है और इससे महिला के आत्मविश्वास में भी मजबूती आती।उन्होंने नवरत्न की इस पहल के लिए बधाई भी और भूरी भूरी प्रशंसा भी की। नवरत्न के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया की नवरत्न हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए चिंतित रहता है और अपना प्रयास भी जारी रखता है। नोएडा एवं गौतमबुद्ध नगर में अभी भी बहूत सारी महिलाएं अशिक्षित हैं वो अपने बच्चों को तो पढ़ा पा रही हैं लेकिन खुद के लिए रास्ता नहीं बन पा रहा था।उनका मन करता है की वो भी स्वयं शिक्षित हों और अपने बच्चों को भी समझ सकें की वो क्या पढ रहे हैं।
नवरत्न ने इसके महत्व को समझते हुए नोएडा के विभिन्न स्थानों पर इस शिक्षा अर्जन के प्रयास को आगे बढाने का निर्णय लिया और आज प्रथम केंद्र प्रारम्भ हो गया है।उम्मीद है इस एक माह के अंदर हम नवरत्न करीब पांच शिक्षण केंद्र स्थापित कर देंगे।नवरत्न का अब यह लक्ष्य है की जितनी ज़ल्द हो सके इस क्षेत्र में एक भी महिला अशिक्षित न रहे।
कार्यक्रम का प्रारम्भ वरिष्ठ नागरिक श्री रविन्द्र अब्बी जी की सरस्वती वंदना से हुआ और वहाँ पर उपस्थित श्री आर.के सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समाज सेविका श्रीमती ऋतू सिन्हा, श्रीमती सरिता सक्सेना,केंद्र सयोंजक रमाकांत सिंह, श्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, श्री लालजी प्रसाद सिन्हा ने भी अपने विचारों से सभी महिलाओं को शिक्षा द्वारा ज्ञान अर्जन करने के लिए प्रेरित किया।सुश्री मंजू सूद जी ने जिन महिलाओं ने प्रवेश पत्र भरवाए उन सभी को क्लास में इस्तेमाल होने वाली कॉपी एवं अन्य सामान की किट प्रदान की।केंद्र की शिक्षिका श्रीमती रूचि ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है कि नोएडा के सेक्टर 8 के आर्थिक रूप से कमजोर इलाको की महिलाओं की अशिक्षा को लेकर सक्रिय हुई नवरत्न संस्था ने इन महिलाओं को साक्षर बनाने का प्रण किया था।महिलाएं परिवार का विशेष व महत्वपूर्ण अंग होती है, अगर वह शिक्षित हो तो परिवार की दिशा व दशा बदल सकती है,, इस विचार को मूर्त रूप देते हुए इन संस्थाओं ने इस तरह का केंद्र बनाने की योजना बनाई।उस योजना को अमलीजामा पहनाते हुए नोएडा सेक्टर 8 स्थित बी 78 नवरत्न ज्ञान पीठ में पहला नवरत्न महिला प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन आज हुआ।बताते चले नवरत्न फाउंडेशन्स ने इस क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को शिक्षित करने के उद्देश्य से नवरत्न ज्ञानपीठ का संचालन विधिवत कर रखा है जिसमे सैकड़ो नौनिहाल प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करते हैं।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)