महाराष्ट्र लोकसभा व विधान सभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा और शिवसेना में हुआ समझौता
मुम्बई: आज महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना और भाजपा ने राजनीतिक रिश्तों में काफी समय से चली आ रही खटास को मिटाकर, समरसता स्थापित किया और लोकसभा चुनाव और राज्य विधानसभा के चुनाव में मिलकर लड़ने का एलान किया।
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियां इस साल प्रस्तावित 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बराबर-बराबर सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनभावना यह है कि दोनों दलों को एकसाथ आना चाहिए। शाह ने कहा कि भाजपा और शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र में 48 में से कम से कम 45 लोकसभा सीटें जीतेगा।
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)