सूरजपुर में भगवत कथा से हुआ आस्था का संचार - भक्त बोले राधे राधे
ग्रेटर नोएडा: धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय अर्पण सेवा संस्थान ट्रस्ट की अखंड भक्ति सत्संग यात्रा द्वारा गौतम बुद्ध नगर इलाके के सूरजपुर में साप्ताहिक भागवत कथा के आयोजन की शुरुआत विशाल कलशयात्रा निकाल कर की गई।
31 जनवरी से 6 फरवरी तक चल रहे इस पारम्परिक साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में व्यासगद्दी पर विराजमान होकर राष्ट्रीय कथावाचक नरेंद्र माधव जी महाराज अपने श्री मुख से ज्ञान की अविरल गंगा बहा कर क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
साल के शुरुआती महीने के अंतिम दिन से शुरू हुई भगवतकथा का शुभारंभ विशाल कलशयात्रा के साथ हुआ।
इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने समर्पित भाव से सर पर कलश धारण कर सूरजपुर के मुख्यमार्गों पर पदयात्रा की।
इस यात्रा में महिलाओं के साथ स्थानीय बच्चों, बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भ्रमण के बाद कलशयात्रा प्राचीन बाराही मन्दिर मार्ग स्थित सूरजपुर पुलिस चौकी के पीछे मैदान में लगे कथा पांडाल पर सम्पन्न हुई।
यहां राष्ट्रीय कथावाचक माधवजी महाराज व स्वामी जितेंद्र शास्त्री ने पूरे विधि विधान से कलश स्थापित करवाये।पहले दिन कथावाचक माधव जी ने भगवत कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भगवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के सारे पाप कट जाते है।भगवत कथा को परमकल्याणमयी बताते हुए इसके श्रवण पर विशेष बल दिया।कथा के द्वितीय दिवस परम पावन मंगलाचरण करते हुए श्री नरेंद्र माधव जी महाराज (वृंदावन) ने श्री शुकदेव जन्म की कथा सुनाई महाभारत प्रसंग कुंती स्तुति भीष्म स्तुति एवं परीक्षित सभा में शुकदेव आगमन के साथ आज की कथा का विराम हुआ सभी भक्तगणों ने भगवान शुकदेव जी की झांकी का पूजन एवं दर्शन कर अपने आप को धन्य किया।
आज कथा के तीसरे दिन निर्धारित समय से शुरू हुई भगवतकथा का विश्राम होने के बाद नियमित आरती की गई। इस धार्मिक आयोजन में पंडित विनोद शर्मा, रामजीलाल गौड़, अग्निहोत्री, ध्रुवपाल, डॉ हरबीर शर्मा, अक्षरा कलेक्शन वस्त्रालय, आदेश यादव, बुलेन्द्र सिंह, लवकुश शर्मा सहित तमाम क्षेत्रवासी सक्रिय रूप से सहयोग करते नजर आए।
swatantrabharatnews.com
.jpg)
4.jpg)
.jpg)




10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)