वाहिनी को मजबूत करने में कार्यकर्ता निभाएं जिम्मेदारी: रमाकांत
संत कबीर नगर: कार्यकर्ता संगठन के ऐसे सिपाही हैं जो विषम परिस्थितियों में भी संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरना होगा।
उक्त बातें हिन्दु युवा वाहिनी कार्यकर्ता सम्मेलन, खलीलाबाद को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए हियुवा के मंडल प्रभारी रमाकांत निषाद ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गौरवगाथा का गान करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया तथा कहा कि निरंतर मजबूती से हिन्दु समाज को संगठित कर अपने ध्येय के प्रति अग्रसर होने की आवश्यकता है।
सम्मलेन के विशिष्ठ अतिथि सह मंडल प्रभारी अंशुमाली धर द्विवेदी ने संगठन की रीति.नीति के बारें में विस्तार जानकारी देते हुए उद्देश्यों की पूर्ति के लिए समाज को संगठित करने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व व विकास के मिशन को आगे बढ़ाने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभांवित करने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
सम्मलेन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी आनंदशंकर पाठक ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ है। छेदी प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती में ही सभी का हित सुरक्षित है। जिलाध्यक्ष टुनटुन राय व सतीश मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान.सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिला संयोजक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री होने के नाते हियुवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया वर्मा तथा संचालन दिनेश चतुर्वेदी ने किया।
इस मौके पर सर्वश्री परमात्मा प्रसाद मिश्र, बाबूराम, विजय ठाकुर, जितेंद्र गुप्ता, वेदप्रकाश, अभिषेक चौधरी, अस्मित, अंकुर, विनय, पंकज सोनी, किसन वर्मा, पतिराम मौर्य सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
नवनीत मिश्रा, संवाददाता
swatantrabharatnews.com
.jpg)
4.jpg)
.jpg)




10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)