सादगी की प्रतिमूर्ति थे शास्त्री जी: नवनीत
संत कबीर नगर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री- भारत रत्न स्व• लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में प्रभा देवी भगवती प्रसाद महाविद्यालय में प्रबंधक- भव चतुर्वेदी के निर्देशन में गोष्ठी का आयोजन कियाा गया।
इस मौके पर सभा में वक्ताओं ने शास्त्रीजी के उच्च आदर्शों पर बल दिया। आरम्भ में उपस्थितजनों ने शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पंजलि अर्पित किया। तत्पश्चात प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार- नवनीत मिश्र ने कहा कि, "शास्त्रीजी वचन के पक्के और सादगी की प्रतिमूर्ति थे।"
कार्यक्रम का संचालन संदीप पांडेय ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती नीलम दुबे, ममता शुक्ला, नगेन्द्र, मनोरथ यादव, सुनील मिश्र सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक लोग उपस्थिति थे।
नवनीत मिश्र, संवाददाता
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)