सीएमएस छात्रा ने जीता नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार
लखनऊ: शनिवार को सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की कक्षा-2 की छात्रा तान्या श्रीवास्तव ने अन्तर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता इन्स्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के तत्वावधान में आयोजित हुई।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी- हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने गीत-संगीत के ज्ञान एवं अपने सुमधुर नृत्य के अभूतपूर्व प्रदर्शन द्वारा उपस्थित दर्शकों व निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)