पंजाब में तेरह हजार पंचायतों में कल 30 दिसम्बर को होंगे चुनाव
चंडीगढ़: पंजाब के 13276 गांवों में पंचों एवं सरपंचों को चुनने के लिए रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच चुनाव होंगे।
राज्य निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू ढंग से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच के पद के लिए करीब 8000 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
अधिकारी ने बताया कि करीब 4363 सरपंच और 46754 पंच पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 13276 गांवों के लिए करीब 13276 सरपंच एवं 83831 पंच चुने जाएंगे।
चुनाव में करीब 1.27 करोड़ मतदाता भाग लेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 17268 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं और 86340 कर्मियों की तैनाती की है।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)