बुलंदशहर हिंसा: भाजपा और कांग्रेस दोनों की साजिश! सच्चिदानन्द श्रीवास्तव
लखनऊ: लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष- सच्चिदानन्द श्रीवास्तव ने बुलंदशहर में गोकशी पर हए बवाल की कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि, "बुलंदशहर हिंसा, भाजपा और कांग्रेस दोनों की साज़िशों का दुष्परिणाम प्रतीत हो रही है।
श्रीवास्तव ने कहा कि, "एक विकसित और सभ्य समाज में ऐसी अपेक्षा नहीं की जा सकती है परन्तु जब प्रदेश के मुखिया पर ही हत्या का मुकदमा चल रहा हो तो उसके प्रदेश में अराजकता बढ़ना स्वाभाविक ही प्रतीत होता है।"
चूँकि भाजपा और कांग्रेस दोनों की एक ही आर्थिक नीति है अतैव यह प्रतीत हो रहा है कि, "उसके दुष्परिणामों के अन्तर्गत सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही बेरोजगारी, महँगाई, आत्महत्या, हत्या और सरकारी लूट की तरफ से ध्यान भटकाने के लिए 'बाँटो और राज करो' की नीति अपनाते हुए यह हिंसा प्रायोजित है।"
श्रीवास्तव ने पूछा कि, "क्या बहुप्रदेशीय मुख्यमंत्री.योगी जी बतायेंगे कि, "यह कौन सा विकास है और बुलंदशहर हिंसा तथा प्रदेश में बढ़ रही आत्महत्या, हत्याए लूट, बलात्कार और अराजकता का जिम्मेदार कौन है?-
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)