ग्रेनेड हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज
अमृतसर: पंजाब में अमृतसर के बाहरी इलाके में रविवार को एक धार्मिक समागम में हुए ग्रेनेड हमला मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
परिसर के मुख्य गेट पर तैनात निरंकारी पंथ के स्वयंसेवक गगन के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस हमले में मुख्य उपदेशक सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये।
अमृतसर के राजा सांसी के समीप अदलिवाला गांव में निरंकारी भवन में निरंकारी पंथ के धार्मिक समागम के दौरान यह विस्फोट हुआ। यह स्थान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप है। बाइक पर आये दो लोगों ने ग्रेनेड फेंका था। उनके चेहरे ढंके हुए थे।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)