मथुरा में सुरक्षा बढ़ाई गयी
मथुरा: (भााषा) अमृृृृतसर में ग्रेनेड हमले की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित अनेक महत्वपूर्ण मंदिरों एवं तेलशोधक कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनन्द कुमार ने इस संबंध में दिल्ली और हरियाणा से लगे जनपदों को खास तौर पर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पंजाब की घटना के बाद हाईकमान से मिले निर्देशों के अनुपालन में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृन्दावन में ठा• बांके बिहारी मंदिर, अंग्रेजों के मंदिर के नाम से जाना जाने वाले श्रीकृष्ण बलराम मंदिर व प्रेम मंदिर तथा मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा को पहले से भी अधिक कड़ा कर दिया गया है।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)