भारत शामिल होगा चीन की पहली अंतरराष्ट्रीय आयात प्रदर्शनी में
बीजिंग: भारत, चीन की पहली अंतरराष्ट्रीय आयात प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेगा। यह प्रदर्शनी शंघाई में सोमवार से शुरू होकर छह दिन तक चलेगी। भारतीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
द्विपक्षीय वार्षिक व्यापार में चीन के साथ भारत 51 अरब डॉलर के व्यापार घाटे का सामना कर रहा है और इसे कम करने का प्रयास कर रहा है।
सोमवार को राष्ट्रपति शी चिनफिंग इसका उद्घाटन करेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत 18 देशों के नेता इस समारोह में शामिल होंगे।
भारतीय दल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान करेंगे। भारतीय निर्यातकों के शीर्ष संगठन फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन्स (फियो) ने सरकारी एजेंसियों के साथ मिल कर प्रदर्शनी स्थल पर भारतीय मंडप तैयार किया है।
शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत अनिल कुमार राय ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारत को अपने ऐसे उत्पाद प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा जिनका वह निर्यात करने की मजबूत स्थिति में है।
(साभार: भाषा/ B&S)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)