विधानभवन के सामने परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश
लखनऊ: लखनऊ में विधान भवन के सामने गेट नंबर तीन पर एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की, जिसे काफी मशक्कत से पुलिस कर्मियों ने रोक लिया।
पूछताछ में परिवार ने बताया कि वह बहराइच के थाना हुजूरपुर गांव चिरइया टांड का रहने वाला है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पांच महीने पहले उनकी 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने औरैया के दिवियापुर के रहने वाले एक युवक सुधीर शर्मा पर अपहरण का आरोप लगाया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। जहां जाते हैं अधिकारी डराते, धमकाते हैं और पैसा मांगते हैं।इन बातों से परेशान होकर आत्मदाह करने आए थे।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)