कम फसल से निराश पंजाब के किसान ने की खुदकुशी
फतेहगढ़ साहिब (पंजाब): (भाषा) कम फसल होने से निराश पंजाब के एक किसान ने शनिवार को यहां कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब जिले में बदोची गांव के एक निवासी गुरविंदर सिंह ने छत से लगे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने बताया कि सिंह ने धान की फसल के लिए पट्टे पर जमीन ली थी लेकिन बेमौसम बारिश के कारण कम उत्पादन हुआ। निराश होकर उसने खुदकुशी कर ली।
उन्होंने बताया कि शव का फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया और परिवार को सौंप दिया गया।
सिंह के परिवार में उनकी पत्नी हरजीत कौर और एक बेटी है।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)