उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में महिला डॉक्टर की हत्या
गाजियाबाद: (भाषा) इंदिरा पुरम इलाके के पास अज्ञात बदमाशों ने क्लीनिक में 48 वर्षीया डॉक्टर की हत्या कर दी।
सहायक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार को बताया कि अस्पताल में खून से लथपथ डॉक्टर का शव पड़ा था। अस्पताल पहुंची डॉक्टर की बेटी ने इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिले के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पहली नजर में ऐसा लगता है कि चाकू या किसी हथियार से उनकी हत्या की गयी क्योंकि शव पर कई जगह कटने के निशान थे।
पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाल रही है।
कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। उनके पति की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)