आशीष देशमुख ने भाजपा छोड़ी
मुम्बई: (भाषा) पिछले हफ्ते महाराष्ट्र विधानसभा सभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बागी भाजपा नेता आशीष देशमुख ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत राज्य सरकार ने ‘पंगुता जैसी स्थिति’ पैदा कर दी है।
विदर्भ क्षेत्र के काटोल निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि देशमुख ने बृहस्पतिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपना त्यागपत्र भेजा।
उन्होंने महाराष्ट्र में खासकर विदर्भ में बेरोजगारी, किसानों, दलितों, अल्पसंख्यकों की परेशानियों जैसे मुद्दों के समाधान में भाजपा नीत सरकार की विफलता को पार्टी छोड़ने की वजह बताया।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)