पूर्व मुख्य मंत्री- दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखा रहे सवर्णों पर हमला, 4 घायल, पूर्व मंत्री के बेटे पर आरोप
मुरैना (मध्यप्रदेश): पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखाने गए सामान्य वर्ग के लोगों पर शनिवार को हमला किया गया। इस हमले का आरोप पूर्व मंत्री एंदल सिंह कंषाना के बेटे व उनके समर्थकों पर लगा है। हमला उस समय किया गया जब दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की सभा में शामिल होने स्टेडियम जा रहे थे। इस हमले में सामान्य वर्ग के चार लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ितों से एफआईआर दर्ज करने आवेदन ले लिया है, लेकिन फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
दिग्विजय सिंह शनिवार को सुबह 9 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से मुरैना रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसके बाद वे कांग्रेस के काफिले के साथ सभा स्थल पर जा रहे थे। दिग्विजय सिंह के वाहन के आगे पूर्व मंत्री के बेटों का वाहन चल रहा था, जिसमें बंकू कंषाना, राहुल कंषाना, सौरव सोलंकी सहित अन्य लोग सवार थे। दिग्विजय सिंह का वाहन जैसे ही पुल तिराहे पर पहुंचा तभी वहां सामान्य वर्ग के लोग काले झंडे लेकर पहुंच गए और आरक्षण के विरोध में कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी करने लगे।
पूर्व मंत्री के बेटे और सर्मथकों ने किया हमला: सवर्ण समाज के लोगो को विरोध करता देख बंकू कंषाना, राहुल व सौरभ सोलंकी अपने समर्थकों के साथ उनके बीच पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व दुकानों के आगे रखे कुर्सी, स्टूल से उन पर हमला बोल दिया।
हमले में नीरज भदौरिया, दीपेंद्र तोमर, दीपेंद्र सिकरवार, अमित सिकरवार, राहुल तोमर घायल हो गए। यह देख सपाक्स संगठन के लोग आक्रोशित हो गए और वे एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह व अन्य वाहनों के आगे लेट गए। इस बीच पुल तिराहे पर न केवल आवागमन प्रभावित रहा, बल्कि एक घंटे तक अफरा-तफरा का माहौल रहा।
52 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार: तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को स्टेडियम में आयोजित जनसभा में दोपहर 12 बजे पहुंचना था। यह देख सपाक्स संगठन के लोग काले झंडे लेकर चंबल कॉलोनी के गेट पर एकत्र हो गए। लेकिन, प्रदर्शनकारी राहुल गांधी को काले झंडे दिखा पाते उससे पहले कोतवाली पुलिस ने 52 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
(साभार- भास्कर)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)