आखिर ललितपुर के SDM- हेमेंद्र कुमार और बाराबंकी में महिला पुलिस ने क्यों की खुदकशी?-
●पुलिस और प्रशासन में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, क्यो ?-●
■केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के कार्यक्रम के बाद आए फोन पर ऐसा क्या था कि SDM ने खुद को मारी गोली।■
ललितपुर (उ• प्र•): कानपुर में आईपीएस अधिकारी- सुरेंद्र दास की खुदकुशी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि ललितपुर जिले में एक एसडीएम अधिकारी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
उत्तर प्रदेश केे ललितपुर के मडावरा में तैनात एसडीएम हेमेंद्र कुमार ने रविवार को गार्ड की राइफल से गोली मार ली।
खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
तहसील के कर्मचारियों के मुताबिक हेमेंद्र रविवार को दिन में करीब 3:15 बजे केंद्रीय मंत्री उमा भारती के कार्यक्रम से लौटे थे।
इसके बाद हाथ-पैर धोकर खाना खाने बैठे ही थे कि फोन की घंटी बजी।
फोन पर बात करते-करते वह कुछ बेचैन से हो गए।
बात खत्म करने के बाद उन्होंने एक गार्ड को अपने पास बुलाया और उसकी राइफल ले ली। उन्होंने गार्ड से पूछा कि यह चलती कैसी है। गार्ड ने उन्हें चलाने का ढंग बताया।
इसके बाद वह राइफल लेकर कमरे में चले गए और दरवाजा बंद करके खुद को गोली मार ली।
मामले की जाँच चल रही है।
पुलिस और प्ररशासन मेें जिस प्रकार आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, वह चिंता जनक है।
रविवार को ही बाराबंकी जिले के पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला कॉन्स्टेबल ने पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली।
महिला कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या करने से पहले कमरे में एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है।
सुसाइड नोट में कॉन्स्टेबल ने पुलिसकर्मियों पर मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(साभार: मल्टी मीडिया)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)