लखीमपुर क्रिकेट लीग में छठे दिन रॉयल क्रिकेट एकाडमी पड़ी भारी
लखीमपुर (उ• प्र•): लखीमपुर के लालपुर स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन के पहले मैच में रॉयल क्रिकेट एकाडमी सीनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन का लक्ष्य रखा।
जवाब में लखनऊ की टीम मात्र 120 रन पर ऑल आउट हो गई।
तनुराज और विशाल शाह की अर्धशतकीय परियों से rca टीम बेहतर लक्ष्य देने में कामयाब हो पाई।
53 रन बनाने वाले खिलाड़ी विशाल शाह को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया।
आज का दूसरा मैच रॉयल क्रिकेट एकाडमी जूनियर और एडवोकेट किंग्स 11 के बीच खेला गया। एडवोकेट किंग्स 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
रॉयल क्रिकेट एकाडमी जूनियर ने बल्लेबाजी करते हुए 157 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में एडवोकेट किंग्स लक्ष्य को पूरा नही कर पाई और यह मैच 86 रन से हार गई।
मैच में सर्वाधिक 73 रन बनाने वाले विराट बंसल को मैन आफ द मैच से सम्मानित किया गया।
(अनिल कुमार श्रीवास्तव)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)