चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
अमृतसर: (भाषा) जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के एक दिन बाद एक सदी पुराने धर्मार्थ सह शिक्षा संगठन के अध्यक्ष ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
अधिकारियों ने बताया कि चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) की आमसभा की बैठक में संतोख सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। उन्होंने बताया कि संगठन का अगला आम चुनाव नवंबर में होगा।
अमृतसर की एक अदालत ने सिंह को धोखाधड़ी से अपने नाम पर एक भूखंड हस्तांतरित करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई है।
यह संगठन पूरे पंजाब में करीब 47 स्कूल, तीन कॉलेज, अनाथालय, वृद्धाश्रम, अस्पताल और क्लीनिक चलाता है।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)