BJP के चेहरे पर जो लाली है, वह राफेल की दलाली की वजह से है: संजय सिंह
लखनऊ: राज्य सभा सांसद- संजय सिंह ने कहा कि, राफेल हवाई जहाज का मुद्दा एक बड़ा सवाल है। भाजपा के चेहरे पर जो लाली है, वह राफेल की दलाली की वजह से है। उन्होंने कहा कि 450 करोड़ रुपए का जहाज 1670 करोड़ रुपए में सरकार खरीद रही है।
सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नीरव मोदी जैसे लोग बैंकों का रुपया लूटकर भाग रहे हैं। विजय माल्या जैसे भगोड़े के खिलाफ तो राजसभा सांसद पीएल पुनिया ने भी पक्ष सामने रखा है। इस पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। सरकार सभी मामलों में संलिप्त है।
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश को 4 राज्यों में बांटने की व्यवस्था की मांग करेगी। इसके लिए अवध प्रदेश, पूर्वाचल, बुंदेलखंड एवं पश्चिमांचल नामक चार राज्य बनाने की मांग की जाएगी, ताकि विकास आम लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की पदयात्रा समाप्त हो गई है।
अब अंतिम पदयात्रा अयोध्या से लखनऊ तक की होगी। सहारनपुर तक की यात्रा हुई है, जिसके परिणाम आम आदमी पार्टी के लिए उत्साह पैदा करने वाले रहे।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)