गाजियाबाद में धारा 144 लगायी गयी
गाजियाबाद: (भाषा) आगामी त्यौहारों के मद्देनजर गाजियाबाद जिले में धारा 144 लगायी गयी है। प्रशासनिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शुक्रवार रात को धारा 144 लगायी गयी। जिलाधिकारी रीतू माहेश्वरी ने बताया कि आगामी मुहर्रम, गांधी जयंती और विजयादशमी के मद्देनजर निषेधाज्ञा लगायी गयी है।
धारा 144 के तहत किसी भी व्यक्ति को लाइसेंसी हथियार ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। किसी स्थान पर चार व्यक्तियों से अधिक के इकट्ठा होने पर निषेध होगा। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर पर पाबंदी होगी।
अधिकारियों के अनुसार जिले में केवल पारंपरिक यात्रा निकाली जा सकती है।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)