महिला सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर: चित्तौड़गढ़ जिले में एक महिला सरपंच शुक्रवार को एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रॅगे हाथों गिरफ्तार की गई। यह कार्यवाही उदयपुर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की।
ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक- राजीव जोशी ने बताया कि, बागुंड की सरपंच संवरी देवी ने शिकायतकर्ता भैरू सिंह की जमीन का नामांकन और आबादी परिवर्तन के लिए कथित तौर पर रिश्वत माँगी थी। सरपंच को यह राशि लेते हुए रँगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि महिला सरपंच को भ्रष्टाचार निरोधक कानून के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)