मोदी सरकार के संरक्षण में देश को लूटा जा रहा है: राज्य सभा सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला
नई दिल्ली: राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने आज मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि, मोदी सरकार के संरक्षण में देश को लूटा जा रहा है।
संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि, माल्या ने बैंकों के अपने कर्ज के मामले पर जेटली से मुलाकात के दौरान सुलह समझौते की बात कही है।
संजय सिंह ने कहा कि भगोड़ा कारोबारी की यह मुलाकात देश छोड़कर भागने के पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से हुई थी। यह खुलासा चौंकाने वाला है तथा यह सरकार के संरक्षण में खजाने की खुली लूट है।
उन्होंने कहा कि, सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यह समझौता किस तरह का था?-
क्या माल्या को दिया गया कर्ज निजी पैसा था?-
मामले की सच्चाई देश के सामने आना ही चाहिए। बैंको में जमा पैसा देश के मजदूरों, किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम जनता की जमा पूँजी है।
राज्य सभा सांसद ने इसे सरकारी संरक्षण में कारोबारियों द्वारा आम जनता के धन की लूट बताया।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)