मालगाड़ी के 15डिब्बे पटरी से उतरे - यातायात ठप्प।
भुवनेश्वर: आज शाम 04:20 बजे ओड़िसा के कोरापुट जिले में दामनजोड़ी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के लगभग 15 डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे कोरापुट- रायगढ़ के बीच रेल यातायात ठप्प हो गया है।
यह मालगाड़ी एल्यूमीना पाउडर लेकर नाल्को की रेलवे साइडिंग से बाहर निकल रही थी।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि, मालगाड़ी की गति धीमी होने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष- सच्चिदानन्द श्रीवास्तव, जो एक रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर तथा रेल सेवक संघ के महामंत्री भी हैं, ने बताया कि लगभग 14लाख रेल कर्मचारियों की कमी और उच्च पदस्थ अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होने से प्रतिदिन लगभग 2हजार ट्रेनों को निरस्त करने के उपरांत भी आये दिन रेल दुर्घटनाएं हो रही हैं और रेल मंत्री तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष-लोहानी जी रोज नई-नई योजनाओं से जनता के धन को लूट रहे हैं।
काश आज स्व•लाल बहादुर शास्त्री जी ऐसे रेल मंत्री होते जो अपने ऊपर इन दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी लेते और त्याग पत्र देते।
श्री श्रीवास्तव ने रेलवे के लगभग 14लाख रिक्त पदों पर अविलंब भर्ती और उच्च पदस्थ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की माँग की।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)