कोलकाता शहर में दो जगहों पर लगी आग
कोलकाता: (भाषा) कोलकाता शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर आज आग लग गयी। हालांकि दोनों जगहों से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
पुलिस ने बताया कि आज तड़के करीब साढ़े पांच बजे भवानीपुर इलाके में शंभु नाथ पंडित गली में चार मंजिला एक इमारत के भूतल पर आग लग गयी।
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब 40 मिनट लग गया।
पुलिस ने बताया कि आग लगने की दूसरी घटना शाम करीब चार बजे हुई। यह आग इलियट रोड पर स्थित एक इमारत में लगी।
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलियट रोड पर स्थित जिस इमारत में आग लगी थी उसका इस्तेमाल व्यापारिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा था।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। हमने इमारत के भीतर फंसे कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया है।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां भेजी गई।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)