रेत माफिया के हमले में दो पत्रकार जख्मी
फिरोजपुर (पंजाब): 29 जुलाई को पंजाब में फिरोजपुर के जलालाबाद में रेत माफिया के कथित हमले में आज दो पत्रकार जख्मी हो गए। वे अवैध खनन मामले की रिपोर्टिंग कर रहे थे।
पुलिस ने आज बताया कि एक निजी समाचार चैनल के पत्रकारों को सूचना मिली कि थरेवाला गांव में अवैध खनन की गतिविधि हो रही है जिसके बाद वे मौके पर पहुंच कर अवैध गतिविधि को शूट करने लगे। तभी अज्ञात व्यक्ति उनको पीटने लगे तथा उनके वीडियो कैमरे तोड़ दिए।
पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह संधू, जलालाबाद के डीएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)