भारतीय-अमेरिकी सीनेट उम्मीदवार पर ‘नस्लवादी’ समर्थक ने किया हमला
न्यूयॉर्क, 29 जुलाई: मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सीनेट के भारतीय मूल के एक अमेरिकी उम्मीदवार पर विरोधी प्रत्याशी के एक नस्लवादी समर्थक ने मैसाचुसेट्स के एक टाउन हॉल में हमला करते हुए उनके मुंह पर घूंसा मार दिया, जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा।
बॉस्टन.कॉम की एक खबर के मुताबिक 54 वर्षीय शिवा अय्यादुरई डेमोक्रेटिक पार्टी की शक्तिशाली उम्मीदवार एलिजाबेथ वारेन के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वारेन के समर्थक ने अय्यादुरई पर हमला किया।
अय्यादुरई विख्यात वैज्ञानिक और आलोचक हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ वारेन के एक नस्लवादी सर्मथक ने अभी मुझे घूंसा मार दिया।’’
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)