भजन संध्या के आयोजन से ग्रेटर नोएडा हुआ चित्रगुप्तमयी
ग्रेटर नोएडा, 17 जुलाई: सम्पूर्ण मानव जाति का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रसार को लेकर श्री चित्रगुप्त सत्संग मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्रंखला भजन संध्या का द्वितीय आयोजन ग्रेटर नोएडा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में भाजपा राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की पुत्रवधू नीरा शास्त्री की उपस्थिति ने आयोजको का उत्साह बढ़ाया।
दिन भर धूप की आंख मिचौनी के बाद हल्की बारिश से बढ़ी बेतहासा उमस भरी गर्मी के बीच कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त की स्तुति, वंदना, आरती के साथ हुई।
खराब मौसम के बावजूद भगवान चित्रगुप्त समर्पित इस भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी शुरू कर दी।देखते ही देखते ग्रेटर नोएडा गामा 1 स्थित गौरी शंकर मन्दिर सभागार भरने लगा।
सुर और ताल के बेजोड़ संगम के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त समर्पित भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मनभावन भजन आनन्द श्रीवास्तव की टीम द्वारा पेश किया गया। कानपुर से आये चित्रांश पवन सक्सेना ने भगवान श्री चित्रगुप्त की महिमा का बखान करते हुए महाभारत काल का जिक्र किया।
उन्होंने कहा भीष्म पितामह भगवान श्री चित्रगुप्त के उपासक थे, इसीलिए इच्छामृत्यु के चलते वो शैय्या पर भी जीवित रहकर महाभारत का सारा हाल देखते रहे।श्री सक्सेना ने कहा जो व्यक्ति समर्पित भाव से सच्चे मन से भगवान चित्रगुप्त को ध्याता है उसके सम्पूर्ण कार्य सफल हो जाते हैं।
नोएडा की सक्रिय समाजसेविका व कार्यक्रम श्रंखला को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका का निर्वाह करने वाली डॉक्टर रेनू वर्मा ने बताया कि भजन संध्या का अगला कार्यक्रम शीघ्र ही नोएडा में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा से संजय श्रीवास्तव "नाटी", कायस्थ खबर से आशू भटनागर, अंजू श्रीवास्तव, वैभव एसोसिएशन परिवार, आशीष अस्थाना, अरुण, ममता, बृजेश, प्रीति सहित दर्जनों लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
छोटे छोटे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ आयोजको के साथ प्रबन्ध में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर डॉ अतुल वर्मा, उज्जैन से अनूप श्रीवास्तव, शेखर धर, कानपुर से दीपेंद्र, राम आग्रह, अर्पणा श्रीवास्तव, साधना सिन्हा, एड अरविंद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, गाजियाबाद से अशोक श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, पत्रकार अतुल श्रीवास्तव, रोहित प्रियदर्शन, शिक्षक अम्बुज सक्सेना, रेनू भटनागर, पंकज श्रीवास्तव सहित दर्जनों श्रद्धालुओ से उपस्थिति दर्ज कराते हुए ग्रेटर नोएडा की रविवारीय शाम चित्रगुप्तमयी बनाई।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)