बदमाशों ने स्वर्णकार को गोली मारकर लूटपाट की
नोएडा,14 जुलाई: यहां थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 फ्लाईओवर के पास हथियारबंद बदमाशों ने आज रात एक स्वर्णकार को गोली मारकर घायल कर दिया और उनसे लूटपाट की।
नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के ओखला में ज्वैलर का काम करने वाले अमित कुमार रात को अपनी दुकान बंद करके शाहदरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही सेक्टर 18 के फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो हथियारबंद चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अमित के पैर में गोली मारी और उनका बैग लूट लिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में अमित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)