वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक नहीं रहे
इंदौर, 13 जुलाई: दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक का कल रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों ने आज बताया कि याग्निक को कल रात यहां उनके दफ्तर में दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
याग्निक का शहर के तिलक नगर मुक्तिधाम में आज दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके छोटे भाई नीरज ने मुखाग्नि दी।
उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो बेटियां भी हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने याग्निक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "याग्निक की लेखनी में तेज और ओज था। वह समसामयिक विषयों पर लिखकर हमारी सामाजिक चेतना को झकझोर देते थे और सरकार को आईना दिखाते थे। उनके निधन से मैं अपने मन में सूनापन महसूस कर रहा हूं।"
swatantrabharatnews.com परिवार ने याग्निक के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भाव -भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)