जैन के बाद सिसोदिया को अस्पताल ले जाया गया
नयी दिल्ली , 18 जून: उपराज्यपाल कार्यालय पर 13 जून से अनशन पर बैठे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तबीयत बिगड़ने के बाद आज अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी।
सिसोदिया के मूत्र में कीटोन के स्तर में तेजी से वृद्धि के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया , ‘‘ मनीष सिसोदिया को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ’’
केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी आईएएस अधिकारियों को ‘ हड़ताल ’ समाप्त करने का निर्देश देने की मांग को लेकर 13 जून से उपराज्यपाल कार्यालय पर अनशन कर रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को भी तबीयत बिगड़ने के बाद कल देर रात एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)