मध्य प्रदेश में आमने-सामने होंगे यूपी के राजनीतिक सहयोगी सपा-बसपा
बहुजन समाज पार्टी की मध्य प्रदेश में सभी 230 सीट पर चुनाव लडऩे की योजना
लखनऊ, 18 जून: खबरों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ महागठबंधन का एक प्रमुख धड़ा अपना मूड बदल रहा है।
नवंवर में संभावित माने जा रहे मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब बहुजन समाज पार्टी अकेले ही मैदान में उतरने जा रही है।
उत्तर प्रदेश की सियासत के दो प्रमुख दल बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेंगे।
पहले माना जा रहा था कि कांग्रेस के साथ बसपा का गठबंधन होगा।
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका दिया है। यहां अब बहुजन समाज पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
विधानसभा चुनाव में बसपा सभी 230 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसका संकेत बसपा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने दिया है।
बसपा को बीते विधानसभा चुनाव में 6.29 फीसदी वोट मिले थे और पार्टी ने चार सीट जीती थी।
बसपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष अहिरवार ने कहा है कि बसपा केंद्रीय नेतृत्व से अभी तक कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बारे में कोई भी दिशानिर्देश नहीं मिला है।
अहिरवार ने यह भी बताया कि हम प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। राज्य विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय दलों से गठबंधन की आस लगाए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बहुजन समाज पार्टी ने झटका दिया है।
बसपा ने ऐलान किया है कि वह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेगी और इस वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
मध्य प्रदेश बसपा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कहा कि मुझे मीडिया से पता चला है कि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस की बातचीत चल रही है।
उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस गठबंधन के संबंध में राज्य स्तर पर हमारी कोई बातचीत नहीं हो रही है।
अहिरवार ने साफ कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बारे में केंदीय नेतृत्व से अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
अहिरवार ने यह भी बताया कि हम प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)