एसडीएफ ने भूटिया पर हमला किया
गंगटोक, 07 जून: सिक्किम डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीएफ) ने आज मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग पर दिये गये विवादास्पद बयान को लेकर फुटबालर बाईचुंग भूटिया पर हमला बोला।
एसडीएफ के वरिष्ठ प्रवक्ता भीम दाहाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बाईचुंग भूटिया महान फूटबालर है लेकिन सिक्किम में शांति विरोधी ताकतों के पक्ष में बयान देकर ‘ शिखंडी ’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान और दक्षिण सिक्किम के रहने वाले भूटिया ने पिछले हफ्ते क्षेत्रीय पार्टी हामरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के सह संस्थापक हैं।
भूटिया ने चामलिंग पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अनियंत्रित रहा। पिछले चार दशकों के दौरान भी सिक्किम का कोई विकास नहीं हुआ।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)