हिसार( हरियाणा): सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत.
हिसार (हरियाणा), 02 जून: हरियाणा में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिसार के रामपुरा गांव के पास एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।
आज पुलिस ने बताया कि दोनों रिश्ते में भाई लगते थे और यह घटना कल रात हुई।
रविंदर शर्मा (32) और दीपक शर्मा (28) भवानी जिले के पुर गांव के निवासी थे।
पुलिस के मुताबिक दोनों बरवाला की तरफ जा रहे थे तभी रोहतक से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)