आतंकियों ने विधायक आवास पर हथगोला फेंका
श्रीनगर , 01 जून: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पीडीपी के विधायक मुश्ताक शाह के आवास पर आतंकवादियों ने आज हथगोला फेंका।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
शाह पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक हैं। वह तराल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जम्मू कश्मीर में पीडीपी और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
(साभार- भाषा)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)